ट्रक पर लदी सरिया धंसने से बाइक सवार की मौत
डुमरांव बक्सर। शुक्रवार की रात एनएच-84 पर बाइक से सफर कर रहे युवक के गर्दन में सरिया धंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र बक्सर के जासो गांव निवासी जयप्रकाश पाठक का पुत्र रोहित पाठक है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के निया•ाीपुर गांव से बारात से लौट रहे थे। एनएच-84 पर चना गांव के समीप आगे ट्रक जा रहा था। जिस पर लोहे की सरिया लदी थी। बाइक सवार युवक पीछे से आ रहा था।
डुमरांव, बक्सर। शुक्रवार की रात एनएच-84 पर बाइक से सफर कर रहे युवक के गर्दन में सरिया धंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र बक्सर के जासो गांव निवासी जयप्रकाश पाठक का पुत्र रोहित पाठक है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के निया•ाीपुर गांव से बारात से लौट रहे थे। एनएच-84 पर चना गांव के समीप आगे ट्रक जा रहा था। जिस पर लोहे की सरिया लदी थी। बाइक सवार युवक पीछे से आ रहा था।
रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बज रहे थे। आगे-आगे तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक ने जोरदार ब्रेक लगाया तभी बाइक सवार का शरीर सीरिया से जा टकराया। लोहे का सरिया रोहित पाठक के गर्दन में धंस गई। जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। यह इलाका नया भोजपुर ओपी के अंतर्गत आता है। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। जख्मी को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीछे से आ रहे अन्य बारातियों द्वारा दुर्घटना की सूचना स्वजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। वहीं, शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के चालक मनोज यादव को भी हिरासत में ले लिया गया है। हादसे की वजह से नौजवान बेटे को खोनेवाले स्वजन हताश हैं। मृतक के चाचा उपेंद्र पाठक द्वारा नया भोजपुर ओपी थाना में लिखित जानकारी दी गई है।