नप की छह सैरातों की बंदोबस्ती लंबित
नगर परिषद के छह सैरातों की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए लंबित रह गई।
बक्सर। नगर परिषद के छह सैरातों की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए लंबित रह गई। जबकि, इसके बंदोबस्ती की काफी प्रयास नप ने किया। लेकिन, उस पर लगने वाली बोली में कोई भी संवेदक पहुंचा ही नही। इधर, साल का लगभग चार माह समाप्त होने जा रहा है। इसमें मुख्य रुप से अंबेडकर बाजार, महात्मा गांधी बाजार समेत छह सैरातों को रखा गया था। इस पर नप ने इन पर बोली लगाने की तारीख में तीन बार फेर-बदल की थी।
नप सूत्रों के मुताबिक इसके लिए 18, 22 के बाद 25 व 29 अप्रैल को डाक के लिए तारीख तय की गई थी। इस संबंध में नप उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप ¨सह ने बताया कि उक्त सैरातों पर बोली लगाने कोई पहुंचा ही नहीं इस वजह से उस बंदोबस्त नहीं किया जा सका। अगले साल इसके निर्धारित दर का आकलन कर उसे बंदोबस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।