Move to Jagran APP

वर्षा होते ही कृषि कार्य में आई तेजी, रोपनी की तैयारी में जुटे किसान

बक्सर मौसम की पहली बरसात ने गर्मी से बेहाल जन जीवन को बड़ी राहत दी है और शरीर को झु

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 09:37 PM (IST)
वर्षा होते ही कृषि कार्य में आई तेजी, रोपनी की तैयारी में जुटे किसान
वर्षा होते ही कृषि कार्य में आई तेजी, रोपनी की तैयारी में जुटे किसान

बक्सर : मौसम की पहली बरसात ने गर्मी से बेहाल जन जीवन को बड़ी राहत दी है और शरीर को झुलसा देने वाली सूर्य की तपिश से राहत मिली। इसके साथ ही किसानों का वर्षा का इंतजार भी खत्म हो गया। बुधवार की सुबह से जारी मूसलाधार वर्षा से किसानों को काफी फायदा हुआ।

loksabha election banner

वर्षा के इंतजार में बैठे किसान आकाश में घने बादलों को देखते ही मचल उठे और आनन फानन में खेत की तैयारी में जुट गए। खेतों को पानी मिलते ही धान के साथ मक्का, अरहर आदि की खेती का काम शुरू हो गया है। नंदन गांव के किसान ऋषिकांत चौबे ने बताया कि देर से ही सही वर्षा ने खेती की मुश्किल को आसान कर दिया है। रोहिणी नक्षत्र में डाले गए धान के बिचड़ों को तैयार देख किसान धान की रोपनी की तैयारी में तत्परता के साथ लग गए हैं। वर्षा में देर होने से एक तरफ धान की रोपनी में विलंब हो रहा था तो दूसरी तरफ धान के बिचड़ों को बचाना किसान के लिए चुनौती बन गया था। बिचड़ों को बचाने के लिए किसान अब पटवन की तैयारी में लगे थे कि उपरवाले ने किसानों की सुन ली। जिन किसानों ने आद्रा नक्षत्र में में धान का बिचड़ा डाले थे उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित हुआ है। उधर अनुमंडल के उत्तरी इलाका स्थित दियारा क्षेत्र में भी धान और मकई की खेती में तेजी आई है। किसान खाद बीज जुटाकर इस तैयारी में बैठे हैं कि जैसे ही खेत जुताई के लायक होगा बोआई हाथों-हाथ शुरू कर दी जाएगी। इस बीच खेतों में पानी जमा होते ही डुमरांव के नंदन गांव में शुक्रवार की सुबह धान की रोपनी का काम शुरू भी हो गया। नंदन गांव निवासी किसान ललन सिंह ने बताया कि खेतों को तैयार कर वे वर्षा के इंतजार में रूके थे। वर्षा होते ही उन्होंने धान की रोपनी शुरू करा दी है। उम्मीद है कि इस वर्षा के बाद उपज भी काफी अच्छी होगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि बरसात में देर हुई लेकिन दुरुस्त हुई है। दो दिन के वर्षापात में उम्मीद से कहीं ज्यादा वर्षा हो गई है और यह खेती के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.