पर्यावरण में मिले सम्मान ने बढ़ाया है मान
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा व ग्रामीण भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा व ग्रामीण भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगर के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद कार्यकर्ताओं ने सतीश चन्द त्रिपाठी को राष्ट्र रत्न सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ¨सह ने की व मंच संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने किया।
इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दे कर समाज को सुसंगठित व स्वच्छ बनाया जा सकता है। पर्यावरण के क्षेत्र के लिए मिले सम्मान ने जिले का मान बढ़ाया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। आज के युवा पीढ़ी को इससे सबक लेना चाहिए। जिससे वे भी जिले का मान बढ़ाने के साथ ही अपने आप को उंचाई के शिखर पर ले जाए। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री ¨वध्याचल पाठक, परशुराम चतुर्वेदी, राजीव रंजन ¨सह, प्रदीप दूबे, जनार्दन राय, सच्चिदानंद भगत, ¨पकी पाठक, इंदू देवी, रोहित ओझा, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, चुन्नु राय, पुनीत ¨सह, निर्भय राय, गोविन्द ¨सह, रामचन्द्र ¨सह, मदन दूबे, मनोज पाठक, ¨वध्याचल राय, विवेक ¨सह, बटेश्वर मिश्र, वंशी पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, किशुन दूबे, अनिल राणा, राम नरायण दूबे, सुनिल पाठक, श्याम नरायण पाठक समेत अन्य मौजूद थे।