करंट से युवक जख्मी
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव में विद्युत करंट से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 05:12 PM (IST)
आर। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहठान गांव में विद्युत करंट से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक प्रिस कुमार लहठान गांव निवासी जंग बहादुर सिंह का पुत्र बताया जाता है जो अपने घर पर खराब पडे़ बिजली के पंखे की मरम्मत कर रहा था तभी धारा प्रवाहित करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें