आरा। चांदी थाना के चांदी बाजार में सोमवार को वाहन चेकिग के दौरान अनियंत्रित बाइक ने एक सैप जवान को टक्कर मार दी। जिसमें सैप जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बाइक सवार भी गिरकर जख्मी हो गया। जिसमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक भाग निकलने में सफल हो गया। घायल सैप जवान 58 वर्षीय बाल्मीकि प्रसाद सिंह मूल रूप से नालंदा जिले के नेरूत गांव का निवासी है। हादसे में दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।
--
एक बाइक पर तीन की संख्या में थे सवार
बताया जाता है कि चांदी बाजार के समीप सोमवार को वाहन चेकिग लगाया गया था। इस दौरान ट्रीपल लोड और मास्क आदि की जांच की जा रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर तेजी से भाग रहे थे। इस दौरान सैप जवान ने पकड़े का प्रयास किया तो जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सैप जवान बाल्मीकि प्रसाद का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा भागने का प्रयास कर रहे तीनों बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर दो को धर दबोचा। जबकि, एक घायल हालत में ही फरार हो गया। बाद में घायल सैप जवान को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि करीब 20 दिनों पहले ही सैप जवान की तैनाती चांदी थाना में हुई थी। मालूम हो कि कुछ साल नारायणपुर में वाहन चेकिग के दौरान अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक दारोगा की जान चली गई है। इसे लेकर काफी अफरातफरी मची रही।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे