Move to Jagran APP

भोजपुर में बोलेरो और अॉटो में भीषण टक्कर- आधा दर्जन घायल, नालंदा में घर में घुसा ट्रक

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने अॉटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 11:48 AM (IST)
भोजपुर में बोलेरो और अॉटो में भीषण टक्कर- आधा दर्जन घायल, नालंदा में घर में घुसा ट्रक
भोजपुर में बोलेरो और अॉटो में भीषण टक्कर- आधा दर्जन घायल, नालंदा में घर में घुसा ट्रक

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने एक अॉटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद अॉटो क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे अॉटो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। हादसा सुबह नौ बजे के आसपास हुआ।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में किया गया भर्ती

बताया जाता है कि संदेश से एक आटो यात्रियों को लेकर आरा की तरफ आ रहा था। इस दौरान जलपुरा गांव के समीप विपरित दिशा से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद आटो में सवार यात्री दुर्घटनाग्रस्त आटो के नीचे दब गए। पब्लिक के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में आरा रेफर कर दिया गया। चिल्होस गांव की महिला आशा कार्यकर्ता बबीता देवी, महेन्द्र चौधरी तथा बिहिया के उमरावगंज निवासी सिकंदर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि जलपुरा गांव के समीप हुए हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि अचानक जोरदार आवाज होने पर लोग दौड़े तो देखा कि अॉटो पलटा हुआ था। कई यात्री उसके नीचे दबे हुए थे। हादसे के बाद चीख-पुकान मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़े और किसी तरह से घायलों को अॉटो के नीचे से निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस की मदद से आरा लाया गया।

देर रात तेज़ रफ़्तार ट्रक घर में घुसा, दंपत्ति घायल

नालंदाः नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के सारे थाना क्षेत्र के जिरायन पर गांव में मंगलवार की देर रात बरबीघा-बिहारशरीफ मेन रोड से तेज़ रफ़्तार में गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। जिससे घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के वक्त घर के सारे सदस्य सोए हुए थे। शरीर पर दीवार गिरने से दम्पति जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर बिंदा मिस्त्री का बताया जा रहा है। घायलों में उनका पुत्र मुन्ना शर्मा (30) व पुत्रवधू सोनी देवी (28) शामिल हैं। टक्कर के बाद ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.