भोजपुर में सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत
भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर दीपावली की शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर दीपावली की शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल ,आरा लाए जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक के छोटे भाई नागेन्द्र सिंह को भी चोटें आई है। मृतक 50 वर्षीय विजेंद्र सिंह सिकरिया गांव निवासी अभिराज सिंह के पुत्र थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया । इसे लेकर मृतक के छोटे भाई नगेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव के ही एक बाइक सवार पर धक्का मारे जाने का आरोप हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। बताया जाता हैं कि सिकरिया निवासी विजेन्द्र सिंह दीपावली की शाम साढ़े छह बजे अपने छोटे भाई के साथ शौच कर घर लौट रहे थे।उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया।जिसमें विजेन्द्र सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया जा रहा था तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बावजूद इसके परिजनों उन्हें सदर अस्पताल लाए। जहां, चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी ओर मृतक के छोटे भाई नगेंद्र सिंह के फर्दबयान पर गांव के ही अटल सिंह पर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पति के वियोग में पत्नी देवमुंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अक्सर बेहोश हो जा रही थी। बहू बिदु देवी के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया था। इकलौता पुत्र जितेन्द्र बाहर में जॉब करता है।
----
बॉक्स
------
अनियंत्रित बाइक व साइकिल के बीच टक्कर में किशोर की मौत
जागरण टीम, आरा/ सरैया: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सरैयां पथ पर गरेया मठ के समीप अनियंत्रित बाइक व साइकिल के बीच टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती हैं। सदर अस्पताल, आरा से पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक 14 वर्षीय राजेश कुमार मुफस्सिल थाना के पिरौंटा गांव निवासी रविन्द्र यादव का पुत्र था। वह तीन भाइयों में मांझिल था। हादसे में टाउन थाना के यदुवंशी नगर निवासी हरिचरण यादव के 30 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार तथा गौसगंज, गांगी निवासी विनोद प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार को चोटें आई हैं। इसमें दूसरे राजेश की हालत गंभीर हैं। बताया जाता हैं कि पिरौंटा निवासी राजेश कुमार अपने दोस्त छोटू कुमार के साथ पटाखा खरीद कर साइकिल से घर जा रहा था। इस बीच आरा-सरैयां पथ गरेया मठ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से सीधी टक्कर हो गई । जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल किशोर राजेश को पटना रेफर कर दिया गया। जहां, रविवार को उसकी मौत हो गई। बेटे के वियोग में मां फुल कुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। यदुवंशी नगर,गांगी के दोनों युवक भी सरैयां की ओर से घूमकर वापस घर आ रहे थे।