Move to Jagran APP

देश व संविधान को हो रही तोड़ने की कोशिश : दीपांकर

बिहिया। प्रखंड के बगही गांव के खेल मैदान में माले प्रत्याशी राजू यादव के समर्थन में गुरुवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में प्रत्याशी राजू यादव को वोट देने का आह्वान करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश आज नाजुक मोड़ पर खड़ा है। देश और संविधान को तोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:02 PM (IST)
देश व संविधान को हो रही तोड़ने की कोशिश : दीपांकर
देश व संविधान को हो रही तोड़ने की कोशिश : दीपांकर

बिहिया। प्रखंड के बगही गांव के खेल मैदान में माले प्रत्याशी राजू यादव के समर्थन में गुरुवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में प्रत्याशी राजू यादव को वोट देने का आह्वान करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश आज नाजुक मोड़ पर खड़ा है। देश और संविधान को तोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। लोग परेशान हैं। किसानों के लिए गठित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया। किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है। कहा कि यह चुनाव देश के अपमानित किए गए किसान, जवान, बेरोजगार युवा लड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री केवल अपने मन की बात करेंगे तो देश के लोगों की बात कब सुनेंगे। कहा कि सरकारी नौकरी का खात्मा किया जा रहा है। हालत है कि कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भाजपा का साथ देने का नशा है वे राज्य को नशा मुक्त क्या खाक करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के प्रधान सचिव के हैसियत से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कहते थे। पर भाजपा में आते ही सबूत गायब हो गया। सभा को सम्बोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वालों को देशद्रोही बताया जा रहा है। चुनाव में मुद्दा खत्म है। भाजपा छद्म राष्ट्रवाद की बात कर रही है। चुनाव में हिन्दू मुसलमान के नाम पर वोट का ध्रुवीकरण किया जा रहा है। भय के माहौल में देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने भाजपा पर संविधान को न मानने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में मोदी के खिलाफ प्रचंड लहर है। लोग सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। नेताओं के बगही पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। विधान पार्षद राधाचरण साह, विजयेंद्र यादव, हीरालाल ओझा, कांग्रेस नेता राकेश त्रिपाठी, राजेन्द्र मिश्र, मुराद हुसैन, फजलुर्रहमान, जुबेर खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.