अनियंत्रित ट्रैक्टर बांध से गिरकर पलटा, चालक की मौत
आरा/सरैया। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंदा बांध के पास सोमवार की सुबह एक अनियंत्
आरा/सरैया। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंदा बांध के पास सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। सदर अस्पताल, आरा में इलाज के लिए लाए जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एक और किशोर का इलाज चल रहा है। हादसा सुबह सात बजे के आसपास हुआ। मृतक युधिष्ठिर प्रसाद (40वर्ष) बड़हरा के सिन्हा निवासी ददन प्रसाद का पुत्र था। हादसे में मौत के बाद परिजन शव लेकर चले गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि एक ट्रैक्टर सिन्हा इलाके से सीमेंट व गिट्टी लेकर कल्याणपुर गांव गिराने गया हुआ था। इस बीच सीमेंट गिराकर मिल्की बांध के रास्ते लौट रहा था। इस बीच चन्दा बांध के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो को साइड देने में चालक ने संतुलन खो दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर बांध से नीचे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक युधिष्ठिर समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाए जाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह हादसे में घायल मुमताज के पुत्र गोरख को हाथ में चोटें आई है। हादसे में चालक की मौत के बाद परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन.हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए। इसी तरह सहार के पास अनियंत्रित वाहन के ठोकर रामजीवन ¨सह नामक बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बुजुर्ग सहार के वंशीडिहरी गांव का निवासी है।