Move to Jagran APP

उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली, एक की मौत

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में हथियार बंद बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक उप मुखिया समेत तीन लोगों को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:07 PM (IST)
उप मुखिया समेत तीन को मारी गोली, एक की मौत

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में हथियार बंद बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक उप मुखिया समेत तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक किसान की मौत हो गई। जबकि, उप मुखिया समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। जहां, से उप मुखिया को पटना रेफर कर दिया गया। हमलावर करीब पांच-छह की संख्या में थे जो एक सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी पर सवार होकर आए थे। घटना के मूल में फाइनेंस ट्रैक्टर को जबरन सीज किए जाने के दौरान उपजे विवाद की बात सामने आ रही हैं। हमले का आरोप ट्रैक्टर एजेंसी एवं फाइनेंस संचालक समेत गुर्गों पर लगाया जा रहा है। मृतक 27 वर्षीय बृज बिहारी यादव उर्फ प्रकाश यादव दर्शन छपरा गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र थे । पेशे से किसान थे। सीना और मुंह के पास गोली का निशान पाया गया है। घटना सुबह करीब दस बजे की है। झड़प के दौरान हमलावरों के पास से एक लाइसेंसी हथियार भी छीने जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, उक्त हथियार अभी पुलिस को हाथ नहीं लग सका है। इधर हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए और भगवानपुर गांव के समीप शव के साथ आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया । फायरिग में दर्शन छपरा गांव निवासी नंद किशोर यादव के पुत्र उदय शंकर सिंह एवं दूसरा गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां पंचायत के रामपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र अमरजीत यादव को पैर में गोली लगी हैं। घायल अमरजीत यादव उप मुखिया हैं। उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। दर्शन छपरा गांव निवासी उपेन्द्र यादव ने करीब सात महीना पहले आरा के धनुपरा स्थित एजेंसी से एक ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था। फाइनेंस कंपनी से जुड़े सीजर हरवे-हथियार से लैस होकर ट्रैक्टर सीज करने आए थे। उस समय उपेंद्र यादव गांव के बधार में अपने ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे। उसी दौरान जबरन ट्रैक्टर जब्त कर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। नोंकझोंक के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़ तोड़ फायरिग शुरू कर दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.