अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख
आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव में बीती रात्रि धान के खलिहान में आग लग जाने से हजारों रुपए मूल्य के धन जलकर राख हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:17 AM (IST)
आरा। आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव में बीती रात्रि धान के खलिहान में आग लग जाने से हजारों रुपए मूल्य के धन जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि लालगंज गांव निवासी किसान गोपाल भगत तथा हरिद्वार साह अपने खेत से लगभग चार पांच बीघा के धन की फसल को काटकर अपने खलिहान में रखे थे कि रात्रि पहर खलिहान में एकाएक आग लग गई। जिससे 600 बोझा धन जलकर राख हो गया। जिसका मूल्य लगभग 50 हजार बताया जाता है। पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पाल, गड़हनी के अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को अगलगी की सूचना दी तथा किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें