एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा के आश्वासन पर शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विजय सिंह के नेतृत्व में चला आ रहा धरना छठवे दिन धरना समाप्त हो गया।
आरा। भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा के आश्वासन पर शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विजय सिंह के नेतृत्व में चला आ रहा धरना छठवे दिन धरना समाप्त हो गया। इसके लिए डीएम भोजपुर द्वारा एसडीएम जगदीशपुर अरुण कुमार को अपने प्रतिनिधि के रूप में धरनार्थियों से मिलने के लिए भेजा गया था। मुख्य पार्षद ने बताया कि डीएम भोजपुर द्वारा आश्वस्त किया गया है कि कार्यपालक पदाधिकारी के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच कमिटी बनाकर की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यदि दस दिन के भीतर कार्यपालक पदाधिकारी को हटाया नहीं जाता है तो आंदोलन फिर से शुरू होगा।
विदित हो कि कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी को लेकर नगर पंचायत के सदस्य धरना पर बैठे थे। साथ ही एसडीएम को मुख्य पार्षद द्वारा विभिन्न तरह की अनियमितता के बारे जानकारी दी गई। जिसमें बोर्ड के प्रस्ताव के विरुद्ध वितीय भुगतान, नियमित रूप से कार्यालय नहीं आना तथा जनप्रतिनिधियों से अभद्रतापूर्ण आचरण भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे है उसकी जांच के कमिटी बनाकर जांच करने की सिफारिश की जायेगी। धरना प्रदर्शन में उपमुख्यपार्षद रमेश राम, वार्ड पार्षद वसंती देवी, आनंदी देवी, मो.मुख्तार शाह, विवेक कुमार, धर्मपाल पासवान, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी, राजेडी अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, जितेंद्र प्रसाद, अक्षयबर प्रसाद, ललन पासवान, शशिकांत शर्मा, शंकर दयाल महतो, मनजी पांडे व मदन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।