किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट
आरा। भोजपुर जिला के कुरकुरी गांव के किसान राजेन्द्र प्रसाद ¨सह का एकलौता बेटा राजू कुमार लेफ्टिनेंट
आरा। भोजपुर जिला के कुरकुरी गांव के किसान राजेन्द्र प्रसाद ¨सह का एकलौता बेटा राजू कुमार लेफ्टिनेंट बनकर जिले का मान बढ़ा दिया है। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद राजू कुमार इस पद पर चयनित हुए हैं। इनका सपना है कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा के साथ-साथ समाज सेवा भी करना। 9 जून को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आयोजित पास आउट परेड में इस मौके पर नेपाल के सेनाध्यक्ष राजेन्द्र क्षेत्री भी उपस्थित थे। मां. संगीता कुमारी संदेश प्रखंड के उ.म.वि. चेला में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने दसवीं की परीक्षा बीडी पब्लिक स्कूल, पटना से वर्ष 2012 में 95 फीसद अंक के साथ व इंटर की परीक्षा बीडी पब्लिक स्कूल, हाजीपुर से 78 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण किया है। इसके बाद इनका चयन वर्ष 2013 में एनडीए में हो गया। ये युवाओं को संदेश देना चाहते है कि यदि मन में दृढ़इच्छा शक्ति हो तो इंसान के लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं है। बशर्ते इसके लिए मनुष्य को निरंतर अभ्यास करने की जरुरत है।