कई विद्यालयों के छात्र शैक्षिक परिभ्रमण को रवाना
भोजपुर। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय कोथुआ, मध्य विद्यालय बसडीह
भोजपुर। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय कोथुआ, मध्य विद्यालय बसडीहा, मध्य विद्यालय खननी कला एवं मध्य विद्यालय पीटरो के छात्र छात्राओं का दल शैक्षिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। छात्र छात्राओं के परिभ्रमण दलों को संकुल संसाधन केन्द्र समन्वयक मनोहर प्रसाद एवं उदय कुमार सिंह ने अलग अलग समारोह में हरी झडी दिखाकर रवाना किया। परिभ्रमण दल के साथ गए मध्य विद्यालय कोथुआ के प्रधानाध्यापक शोभनाथ सिंह, बसडीहा के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार तिवारी, खननी कला के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार चौधरी एवं पीटरो के प्रधानाध्यापक गणेश साह के अनुसार चारों स्कूलों के बच्चे बोधगया, पावापुरी, राजगीर एवं नालंदा स्थित ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों एवं पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे।