Move to Jagran APP

भूमि विवाद में झड़प व फायरिग , आठ घायल

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिडं़त हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 10:51 PM (IST)
भूमि विवाद में झड़प व फायरिग , आठ घायल
भूमि विवाद में झड़प व फायरिग , आठ घायल

आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच भिडं़त हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडा से लेकर धारदार हथियार चले। हथियार बंद तत्वों ने ताबड़तोड़ फायरिग भी की। झड़प व फायरिग में करीब आठ लोग घायल हो गए। पूर्व जिला पार्षद नन्द कुमार ओझा के पुत्र को गोली मारे जाने का आरोप है। घायलों में एक की हालत नाजुक है। सदर अस्पताल,आरा से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रह। झड़प में एक पक्ष से श्याम नारायण ओझा,उनके दो पुत्र चंदन कुमार ओझा,अंगद कुमार ओझा,उनके दो भतीजा सत्यजीत कुमार ओझा व दीपक कुमार ओझा को चोटें आई है। इसमें अंगद कुमार ओझा की हालत चिताजनक है। पटना रेफर कर दिया गया है। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। सिर में गंभीर चोटें आई है। दूसरे पक्ष से प्रिस कुमार ओझा,पंकज कुमार ओझा एवं देव कुमार ओझा को चोटें आई है। घायल प्रिस कुमार ओझा पूर्व जिला पार्षद नन्द कुमार ओझा के पुत्र है। गोली लगने से घायल होने की बात सामने आ रही है। संजीत कुमार ओझा तथा पंकज कुमार ओझा, पुत्र देव कुमार ओझा पर तलवार से किए गए हमला किए जाने का आरोप है। एक दो नाली बंदूक और तीन तलवार पुलिस को सौपा गया हैं।

loksabha election banner

----

धान काटने के दौरान विवाद ने तूल पकड़ा

बताया जाता हैं कि दोघरा गांव में दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। मंगलवार की सुबह जब एक पक्ष के लोग खेत में धान काटने गए थे,तभी वहां दूसरे पक्ष के लोग आ धमके। धान काटने से मना करने लगे।इस बीच विवाद ने बार फिर तूल पकड़ लिया।जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई।जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दस-बारह की संख्या में हरवे- हथियार के साथ लोग आ धमके। नोकझोंक देखते ही देखते खूनी संघर्ष में में तब्दील हो गया। पांच से छह राउंड फायरिग की बात सामने आ रही है। जिसमें गोली लगने से प्रिस कुमार जख्मी हो गए। बायें पैर में गोली लगने की बात बतायी जा रही है। झड़प के दौरान काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बाद में पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.