छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी यज्ञ कल से
शहर के संकट मोचन, न्यू पुलिस लाइन मुहल्ला में छह दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।
आरा। शहर के संकट मोचन, न्यू पुलिस लाइन मुहल्ला में छह दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। मुहल्ले में ब्रह्म बाबा के पास भगवान शिव के मंदिर का भव्य निर्माण किया गया है। इसे लेकर 12 फरवरी से शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। यह यज्ञ 17 फरवरी तक चलेगा। जिसमें कई साधु- संत भी भाग लेने के लिए आ रहे है। शिव भक्तगण जनता के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। यज्ञ समिति से जुड़े सदस्यों के अनुसार बारह फरवरी को जलयात्रा व हरिकृतन से छह दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ होगा। 16 फरवरी को परिभ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके अलावा 17 फरवरी दिन रविवार को ब्राह्मण भोजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे पूर्व संकट मोचन नगर ब्रह्म स्थान के पास मां दुर्गा के भव्य मंदिर का निर्माण जनता के ही सहयोग से संभव हो सका था। मंदिर में भगवान शिव के ज्योति¨लग की स्थापना की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए विद्वान साधु- संतो को भी बुलाया गया है।