छठ घाटों व रास्तों की साफ सफाई में जुटे उत्साही युवक
लोक आस्था के महापर्व छठ के अनुष्ठान को लेकर छठ घाटों व वहा तक आने जाने वाले रास्तों की साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:53 PM (IST)
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अनुष्ठान को लेकर छठ घाटों व वहा तक आने जाने वाले रास्तों की साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस कार्य में गाव से लेकर शहर तक उत्साही युवकों की सहभागिता देखी जा रही है। बेरथ गाव स्थित सूर्य मंदिर तक जाने वाले रास्ते की साफ सफाई स्थानीय युवकों द्वारा की गई। वही पूजा स्थल से ले कर रास्ता तक सफाई में गाव के सैकडों युवक उत्साह से जुटे थे। ।नारायणपुर शिव मंदिर प्रागण युवको द्वारा छठ घाटो के साथ रास्ता सफाई किया गया है। वही बड़गाव सहार समेत अन्य स्थानों पर भी अलग अलग संगठनों के कार्यकर्ताओ द्वारा छठ व्रतियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें