संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर झड़प, सात घायल
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की शाम संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई।
आरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की शाम संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। झड़प में दोनों पक्ष के चार महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ,आरालाया गया। जहां ,उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार झड़प में एक पक्ष के नंदजी पासवान,उसकी पत्नी मीना देवी,पुत्र जितेंद्र पासवान एवं पुत्री लखा कुमारी तथा दूसरे पक्ष की धनकुंवर देवी,उसके पुत्र घमसान पासवान एवं सरस्वती देवी को चोटें आई हैं।सभी जख्मी गुंडी गांव के निवासी है।जख्मी नंदजी पासवान ने बताया कि पूर्व से ही दो पाट्टीदारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चला रहा है। रविवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जमीन पर गाय का गोबर फेंका जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई।जिसमें दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हो गए। बाद में सभी को इलाज के लिए आरा लाया गया।