महात्मा गांधी और चंपारण सत्याग्रह पर सेमिनार
भोजपुर । संत आर.टी.एम. पब्लिक हाई स्कूल प्रांगण में विद्यालय की स्थापना दिवस एवं समाज सेविका म
भोजपुर । संत आर.टी.एम. पब्लिक हाई स्कूल प्रांगण में विद्यालय की स्थापना दिवस एवं समाज सेविका मोनाको देवी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी और चंपारण सत्याग्रह विषय पर एक सेमिनार का आयोजन वरीय कांग्रेस नेता प्रो.बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्षीय मंच से प्रो.ठाकुर ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह इतिहास का ऐसा प्रेरणा था जिससे भारतीय इतिहास में न केवल गांधी जी की भूमिका तय कर दी बल्कि आजादी के आंदोलन का शंखनाद भी कर दिया। उन्होंने बताया कि यह पहला अ¨हसक आंदोलन था जिसमें न कोई जुलूस निकला और न लाठी-गोली चली लेकिन अंग्रेजी हुकूमत को झुकने के लिए विवश कर दिया। गांधी जी की यह प्रयोग अ¨हसा की पूरी अवधारणा को एक नई परिभाषा दी। संचालन राजेन्द्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत तिवारी ने किया। अन्य शामिल वक्ताओं में डॉ.शशि कुमार ¨सह, पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र ¨सह, नारायण प्रसाद ¨सह, कमलेश शर्मा, चितरंजन पाण्डेय थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पं. उपेन्द्र उपाध्याय ने गीता पाठ से की। शहर के चर्चित कलाकारों कुमार भानु, सुदीप राय, अनुप क्षत्रिय व विजय साह आदि ने अपनी गीत व संगीत से सभी का मनोरंजन किया।