Move to Jagran APP

स्वरोजगार को 30 महिलाओं को दिया जायेगा प्रशिक्षण

भोजपुर। नव भारत जागृति केन्द्र, हजारीबाग, झारखंड के सहयोग से सर्वहारा सेवा संस्थान द्वारा जग

By Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 08:08 PM (IST)
स्वरोजगार को 30 महिलाओं को दिया जायेगा प्रशिक्षण

भोजपुर। नव भारत जागृति केन्द्र, हजारीबाग, झारखंड के सहयोग से सर्वहारा सेवा संस्थान द्वारा जगदीशपुर प्रखंड के चकवां गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु सोनम सिलाई सेन्टर का उद्घाटन क्रांति दीदी एवं संस्था की सचिव सविता देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। क्रांति दीदी ने कहा कि छोटे रोजगार से जुड़कर आत्म विश्वास एवं क्षमताव‌र्द्धन होता हैं। कम पूंजी से भी अपने परिवार एवं समाज को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाया जा सकता है। सविता देवी ने कहा कि महिलायें परिवार की धुरी है। अपने खाली समय का सदुपयोग कर वे अपनी प्रतिभा की निखार सकती है। कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार ¨सह ने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न पंचायतों में इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र खोले जायेंगे। केन्द्र प्रशिक्षिका नजमा खातुन के मार्गदर्शन में 30 महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। इस अवसर पर नेहा कुमारी, यासमीन खातुन, नितु कुमारी, ज्ञान्ती तिवारी, बेबी कुमारी, गुलशन खातुन, हेना खातुन, रूकसाना खातुन, सकिना खातुन, गुड़िया खातुन, ईसरत जहां, रैसून खातुन, जेबा खातुन, साबिर खां आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.