जल बचाए तभी जीवन बचेगा : कृषि मंत्री
आज के बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में मानव जीवन की रक्षा के लिए जल संरक्षण अति जरूरी है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए सभी लोग मिलजुलकर जल बचाएं तभी जीवन बचेगा। उक्त बातें कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आरा सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभीडुमरा गांव में जल कलश यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
आरा (भोजपुर) । आज के बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में मानव जीवन की रक्षा के लिए जल संरक्षण अति जरूरी है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए सभी लोग मिलजुलकर जल बचाएं तभी जीवन बचेगा। उक्त बातें कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आरा सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभीडुमरा गांव में जल कलश यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम जिले के अन्य प्रखंडों में भी आयोजित करने को कहा, ताकि लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो सके। डीएओ भरत प्रसाद सिंह ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों से गांव में कुआं, तालाब का संरक्षण करने की अपील की। गांव की एक सौ महिलाएं और 150 पुरुष को भूमि संरक्षण विभाग की तरफ से नए-नए कपड़े देकर सम्मानित किया गया था। मौके पर निदेशक भूमि संरक्षण वेंकटेश नारायण सिंह, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राकेश रंजन, कृषि वैज्ञानिक डा. पीके द्विवेदी, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
यज्ञ यात्रा की तरह निकली जल कलश यात्रा, देखने को उमड़े ग्रामीण
शोभीडुमरा गांव में पहली बार यज्ञ यात्रा की तरह भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई थी। गांव के तालाब से 250 पुरुष और महिलाओं ने नए-नए परिधान में माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का चक्कर लगाया। इस दौरान लोगों से जल संरक्षण करने की अपील की गई। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद गांव में लगाए गए नए बगीचे में कलश का पानी डाला गया। जल संरक्षण कीेअनूठे कार्यक्रम को देख ग्रामवासी अचंभित थे।