महुदहीं में रास्ता विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट
थाना क्षेत्र के महुदहीं गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पट्टिदारों के बीच जमकर मारपीट हुई।
आरा। थाना क्षेत्र के महुदहीं गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पट्टिदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक ही पक्ष के पति-पत्नी सहित कुल पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें पति-पत्नी विकेश्वर सिंह और पिकी देवी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायलों में बीरबहादुर सिंह, नंद किशोर सिंह वह नंदलाल सिंह का इलाज पीएचसी बड़हरा(मनिछपरा) में चल रहा है। घटना के बावत पीड़िता विकेश्वर सिंह की पत्नी पिकी देवी ने दूसरे पक्ष के कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी स्थानीय थाना में कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता पिकी देवी ने लिखा है कि आम रास्ते के उपयोग के विवाद में विरोधी पक्ष के कामता सिंह के पुत्र झलन सिंह,झलन सिंह के पुत्र उमेश सिंह व दीपक सिंह तथा पत्नी सीमा देवी सभी ने मिलकर मुझे, मेरे पति विकेश्वर सिंह सहित वीर बहादुर सिंह, नंदकिशोर सिंह वह नंदलाल सिंह के साथ जमकर मारपीट की। पिकी देवी ने आवेदन में लिखा है कि झलन सिंह ने रड से नन्द किशोर सिंह का सिर फोड़ दिया। उमेश सिंह दाब से मेरे पति विकेश्वर सिंह का पैर तथा शरीर के विभिन्न जगहों को काटकर जख्मी कर दिया ।दीपक सिंह भुजाली से बीरबहादुर के शरीर पर हमला कर जख्मी बना दिया। सीमा देवी ने ईंट-पत्थर से हमला कर पिकी देवी को घायल बना दिया ।साथ ही पति उमेश के साथ मिलकर पिकी को निर्वस्त्र बनाते हुए गले से डेढ़ भर की चेन भी निकाल लिया। मामला दर्ज होने के बाद थाना पुलिस घटना के जांच-पड़ताल में जुट गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप