Move to Jagran APP

निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेल का निजीकरण और निगमीकरण तथा पदों को सरेंडर करने की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ रेलवे के सबसे बड़े मजदूर संगठन ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर देश भर में उसकी सभी इकाईयों ने आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर रेल बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
निजीकरण के खिलाफ रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

आरा। रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेल का निजीकरण और निगमीकरण तथा पदों को सरेंडर करने की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ रेलवे के सबसे बड़े मजदूर संगठन ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर देश भर में उसकी सभी इकाईयों ने आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर रेल बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रविवार को आरा रेलवे स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियो ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय और नीरज कुमार सिंह ने किया।

loksabha election banner

सभा को संबोधित करते हुए मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि जब भारतीय रेल को हम बेहतर रूप से चला सकते हैं तो फिर इसे निजी क्षेत्र को देने की क्या आवश्यकता है। रेल इस देश के नस नस में बसा है। इसे निजी क्षेत्र को सौपना सर्वथा अनुचित होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के रिक्त पदों को सरेंडर करने की बात का हमारा संगठन अंतिम समय तक इसका विरोध करेगा। रेल हमारी जान है पहचान है और रेल हमारे लिए भगवान है।और हम अपने भगवान को बिकने नही देंगे।

प्रदर्शन में अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, नीरज सिंह,आर के सिंह,अशोक कुमार,प्रवीण कुमार,एस वी राय,मणजी यादव,संजय दुबे,मो. अख्तर,संजीव कुमार,दिवेन्दु पाण्डेय,शिव शंकर प्रसाद,राजकुमार सिंह, बिरमनी मिश्रा,अनिल सिंह,एस के ओझा,छट्ठू कुमार, बिनय कुमार,नंदजी गुप्ता,अरुण कुमार, मिन्टू यादव,मनोज,प्रवीण,रोहनके साथ और भी बहुत से रेल कर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.