Move to Jagran APP

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए राधा चरण साह

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। जिसमें भोजपुर जिले के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व भी मिला है। सूची में भोजपुर जिला से विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय को प्रदेश महासचिव एवं सुशील उपाध्याय को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM (IST)
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए राधा चरण साह
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए राधा चरण साह

आरा (भोजपुर) । जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। जिसमें भोजपुर जिले के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व भी मिला है। सूची में भोजपुर जिला से विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज उपाध्याय को प्रदेश महासचिव एवं सुशील उपाध्याय को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कमेटी में जिला से तीन पदाधिकारी के मनोनयन होने पर जदयू में खुशी की लहर है। जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भोजपुर से तीन पदाधिकारियों को प्रदेश कमिटी में मनोनयन से कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।बधाई देने वाले प्रमुख लोगो मे पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, वरिष्ठ जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा,सत्यनारायण सिंह,अशोक शर्मा, राजीव रंजन श्रीवास्तव,संगठन प्रभारी पप्पु चौबे, प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, अभय विश्वास भट्ट, अवधेश राम, प्रिस बजरंगी व सुनील पाठक आदि नेता शामिल हैं।

loksabha election banner

सुशील उपाध्याय बने जदयू के प्रदेश सचिव

पीरो (भोजपुर) । पीरो प्रखंड के बैसाडीह गांव निवासी युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश सचिव बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने सोमवार को नव मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए इसकी जानकारी प्रेस को दी। श्री उपाध्याय लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड से जुड़े है । संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए समय समय पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाती रही है ।इसके पूर्व श्री उपाध्याय को पार्टी का ओबरा विधानसभा प्रभारी व शाहाबाद प्रभारी बनाया गया था। इस पद पर रहते हुए श्री उपाध्याय ने पार्टी के संगठन व जनाधार को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी। पुरस्कार स्वरूप उन्हें युवा जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई थी । यहां भी वे अपने दायित्व निर्वहन में पूरी तरह खरे उतरे ।ऐसे में पार्टी आलाकमान की उनपर नजरें इनायत हुई और उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर एक बड़ा दायित्व उन्हें सौंपा गया है। इधर श्री उपाध्याय के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने पर उनके प्रशंसकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में जदयू के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ,पूर्व सांसद मीना सिंह, पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, अध्यक्ष तरारी प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह प्रमुख हैं ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.