मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के लोग लभांवित : मंत्री
शहर के जैन धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा की संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष नीलू सिंह की अध्यक्षता आयोजित बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
आरा (भोजपुर)। शहर के जैन धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा की संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष नीलू सिंह की अध्यक्षता आयोजित बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस मौके पर कृषि मंत्री अमरेंन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी वर्गों का विकास हुआ है। आगंतुक अतिथियों केरल की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निवेदिता सुब्रमण्यम, प्रभारी महिला मोर्चा आरा विधानसभा पुनम सिंह , जिलाध्यक्ष श्री प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, जीतू चौरसिया को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया। इसके साथ ही भलुहीपुर में वार्ड पार्षद मोनू सिन्हा के नेतृत्व में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं को गैस सिलेंडर, चुल्हा का वितरण किया गया। जैन धर्मशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। होटल शिवा नवादा में प्रियांशु दीवान एवं हैप्पी तिवारी के नेतृत्व में सोशल मीडिया कार्यशाला को आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कृषि मंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि सम्पूर्ण भारत में पहली बार भाजपा संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन पटना में होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रमों में चंदन पांडेय, मालती सिंह, रुबी तिवारी मेयर, कांति सिंह, सीता देवी, मुन्ना कुशवाहा, संजय सिंह, मीरा यादव संध्या सिंह मधु मिश्रा मनीष गुप्ता इन्दुभुषण तिवारी नीरज सोनी रितेश वर्मा, रानु चौरसिया, गुड्डू पासवान रविरंजन सुगम आदि मौजूद रहे।