Move to Jagran APP

बकाया पैसा मांगने पर मारी गोली

बकाया पैसा मांगे जाने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:17 AM (IST)
बकाया पैसा मांगने पर मारी गोली
बकाया पैसा मांगने पर मारी गोली

आरा। बकाया पैसा मांगे जाने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक अधेड़ किसान की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी गई। फायरिग किए जाने का भी आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ एवं अंगुली में गंभीर चोटें आई है। घटना चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव की है। घायल किसान जयराम राय (50 वर्ष) दुल्लमचक गांव जलेश्वर राय के पुत्र बताए जाते है। इस दौरान शनिवार को टाउन थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाजरत किसान का बयान दर्ज किया। जिसमें चार को नामजद आरोपी बनाया गया है। फायरिग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसे लेकर दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दुल्लमचक गांव निवासी जयराम राय व संतोष राय के बीच पैसा को लेकर सात-आठ साल से विवाद चला आ रहा था। इस बीच शुक्रवार की शाम विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद जयराम राय की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई। बाद में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के अनुसार उसके ऊपर फायरिग भी की गई है। गोली हाथ की अंगुली को छूकर निकल गई। घायल ने बताया कि साल 2011 में बीस हजार रुपये दिए थे। जिसे मांगे जाने को लेकर पहले बेटे के साथ वाद-विवाद हुआ था। इस दौरान जब वे अपने घर पर बैठे थे तो दबंगों ने हमला कर दिया। टाउन पुलिस के समझ दिए गए फर्दबयान में संतोष राय के अलावा मोहन, लवकुश व भोला आदि को आरोपी बनाया गया है। दूसरी ओर, सहार थाना के नोनउर गांव में घटित मारपीट में सुखदेव सिंह व अरविद सिंह दोनों घायल हो गए। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.