बिहार में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया एमएमएस, गिरफ्तार
बिहार के भोजपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसका वीडियो (एमएमएस) बना ब्लैकमेलिंग का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना [जेएनएन]। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इस दौरान अपनी गंदी हरकत का अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर, इसके आधार पर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। घटना आरा टाउन थाना इलाके की है। इस संबंध में लड़की की एफआइआर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक बसंत सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरा के टाउन थाना इलाके की एक किशोरी अपनी बहन की ससुराल शाहपुर गई थी। आरोप है कि युवक भी 16 अप्रैल को किशोरी की बहन की ससुराल गया। वह उसे आरा के मारुति नगर इलाके में ले गया। वहां किराए के एक कमरे में रात भर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।
बताया जा रहा है कि बसंत एवं किशोरी के बीच पहले से जान-पहचान थी। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया और बाद में इन्कार कर दिया। दूसरी ओर युवक ने दुष्कर्म के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
वह टाउन थाना के मझौंवा गांव निवासी रामपति ङ्क्षसह का पुत्र है। सोमवार को सदर अस्पताल में किशोरी का मेडिकल कराया गया।
बहीहाल, पुलिस ने दुष्कर्म के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दलित उत्पीडऩ की भी दफा लगाई गई है। युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।