Move to Jagran APP

मन की बात से देश की जनता में भरता है नया जोश : मंत्री

प्रधानमंत्री के मन की बात को भोजपुर के विभिन्न बूथों पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता ने रेडियो टीवी मोबाइल नमोएप यू ट्यूब फेसबुक आदि विभिन्न माध्यमों से सुना।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:47 PM (IST)
मन की बात से देश की जनता में भरता है नया जोश : मंत्री
मन की बात से देश की जनता में भरता है नया जोश : मंत्री

जागरण संवाददाता, आरा : प्रधानमंत्री के मन की बात को भोजपुर के विभिन्न बूथों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने रेडियो, टीवी, मोबाइल, नमोएप, यू ट्यूब, फेसबुक आदि विभिन्न माध्यमों से सुना। आरा विधानसभा अंतर्गत स्थानीय मदन जी के हाता स्थित बूथ संख्या 248 पर 'प्रधानमंत्री जी के मन की बात' को स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब द्वारा सुना और देखा गया। इस मौके पर बिहार सरकार के श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद थे। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में आपातकाल की घोषणा के साथ ही नागरिकों से सारा अधिकार छीन लिया गया था। अदालत, प्रेस सभी पर रोक लगा दिया गया था। उस आपातकाल के खिलाफ जन आंदोलन को आने वाली पीढ़ी को भी जानना चाहिए। आज भारत अपने सपने के आकाश को छू रहा है, जिसमें स्पेस सेक्टर में नए अवसर पैदा हो रहे हैं। आज स्पेस स्टार्टअप की संख्या 100 से भी ज्यादा हो गई है। वह लोग ऐसे आईडिया पर काम कर रहे हो जो पहले असाधारण था। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण और जल संचय की बात पर जोर दिया। जीवन संरक्षण की बात भी कही। वहीं मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि महीने के अंतिम रविवार को 'प्रधानमंत्री जी के मन की बात' प्रेरणादायक होता है। प्रत्येक बार मन की बात से देश की जनता में नया जोश और बढ़ते हुए भारत के लिए सीख मिलता है। मंत्री के आरा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, जिला मंत्री वंदना राजवंशी, पूनम कुशवाहा, पवन सिंह, वरूण सिंह, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता नवीन प्रकाश, राजीव रंजन तिवारी, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष जीतु चौरसिया, सच्चिदानंद कुमार, प्रहलाद राय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.