Move to Jagran APP

शाहपुर व अगिआंव सीट पर महागठबंधन, बड़हरा और आरा सीट पर भाजपा को मिली जीत

यहां पढ़ें शाहपुर बड़हरा आरा और अगियांव विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना की नतीजों की हर अपडेट। भोजपुर जिले के शाहपुर सीट पर राजद को जीत मिली है। बड़हरा और आरा विधानसभा सीट से भाजपा को जीत मिली है। अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले को जीत मिली।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:13 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:45 AM (IST)
शाहपुर व अगिआंव सीट पर महागठबंधन, बड़हरा और आरा सीट पर भाजपा को मिली जीत
भोजपुर जिले के शाहपुर, बड़हरा, आरा और अगियांव सीट से अपडेट।

भोजपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की परिणाम आ गए हैं। एनडीए को बहुमत मिला है। उसे 125 सीटों पर जीत मिली है। राज्य में पिछले दिनों तीन चरणों में 243 सीटों पर मतदान हुए। चुनाव आयोग के अनुसार भोजपुर जिले के शाहपुर सीट पर राजद को जीत मिली है। बड़हरा और आरा विधानसभा सीट से भाजपा को जीत मिली है। अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले को जीत मिली।  

loksabha election banner

Shahpur Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार शाहपुर से राजद के राहुल तिवारी चुनाव जीते। उन्होंने 64,393 वोट मिले हैं। भाजपा की मुन्नी देवी को 21,355 वोट मिला। राजद को 41.14 और भाजपा को 13.64 फीसद वोट मिला है। 

शाहपुर सबसे चर्चीत सीटों में से एक है। यहां से 23 प्रत्याशी मैदान चुनाव लड़े।  यहां से भाजपा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में यहां से  राजद के राहुल तिवारी जीते थे। उन्होंने मुन्नी देवी को हराया था। मुन्नी देवी यहां से दो बार अक्टूबर 2005 और साल 2010 में चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। इस बार मुन्नी देवी की जेठानी शोभा देवी भी निर्दलीय के तौर पर मैदान में हैं।  

Barhara Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार बड़हरा विधानसभा सीट से भाजपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह से जीत गए हैं। उन्हें 76,182 वोट मिले। राजद की सरोज यादव को 71.209 मिले। भाजपा को यहां से 46.15 फीसद और राजद को 43.13 फीसद वोट मिले। 

-बड़हरा विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव में राजद को जीत मिली है। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद की सरोज यादव ने भाजपा की आशा देवी को हराया था। इस चुनाव में भाजपा ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया। सियामती राय को रालोसपा और रघुपति यादव को जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)ने टिकट दिया। आशा देवी निर्दलीय चुनाव लड़ी।

Arrah Chunav 2020 Results Updates

चुनाव आयोग के अनुसार आरा विधानसभा से भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 71,781 वोट मिले। भाकपा माले के क्यामुद्दीन अंसारी को 68779 वोट मिले। 

आरा विधानसभा सीट से 2015 में राजद के मोहम्मद नवाज आलम विधायक चुने गए थे। भाजपा ने अमरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया। वह पिछले चुनाव में में केवल 666 वोट से हारे थे। वह यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। महागठबंधन की ओर से भाकपा माले के क्यामुद्दीन अंसारी और रालोसपा से प्रवीण सिंह को टिकट मिला।

Agiaon Chunav 2020 Results Updates 

- चुनाव आयोग के अनुसार अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के मनोज मंजिल से जीत चुके हैं। उन्हें 86 हजार 327 वोट मिला। दूसरे नंबर पर जदयू के प्रभुनाथ प्रसाद रहे। उन्हें 37 हजार 777 वोट मिले। भाकपा माले को जहां 61.39 फीसद, वहीं जदयू को 26.87 फीसद वोट मिला। 

अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से 2015 में प्रभुनाथ प्रसाद विधायक चुने गए थे। जदयू ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताया था। रालोसपा ने मनु राम राठौर, लोजपा ने राजेश्‍वर पासवान और मनोज मंजिल को भाकपा माले ने टिकट दिया था। 

यहां पढ़ें: बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.