Move to Jagran APP

संदेश, तरारी और जगदीशपुर, तीनों सीटों पर महागठबंधन को मिली जीत

यहां आपको के संदेश तरारी और जगदीशपुर विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना के नतीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। चुनाव आयोग के अनुसार भोजपुर जिले के संदेश और जगदीशपुर विधानसभा सीट पर राजद को जीत मिली है। वहीं तरारी विधानसभा सीट से सीपीआइ एम को जीत मिली है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:57 AM (IST)
संदेश, तरारी और जगदीशपुर, तीनों सीटों पर महागठबंधन को मिली जीत
भोजपुर जिले के संदेश, तरारी और जगदीशपुर सीट से जानकारी।

भोजपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ गए हैं। एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए। चुनाव आयोग के अनुसार भोजपुर जिले के संदेश और जगदीशपुर विधानसभा सीट पर राजद को जीत मिली है। वहीं, तरारी विधानसभा सीट से सीपीआइ एम को जीत मिली है।

loksabha election banner

Sandesh Chunav 2020 Results Updates

- संदेश विधानसभा सीट से राजद की किरण देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 79,599 वोट मिले। जदयू के बिजेंद्र कुमार यादव को 28992 वोट मिला। राजद को 51.54 फीसद और जदयू को 18.77 फीसद वोट मिले।  

- संदेश विधानसभा सीट काफी चर्चीत सीट है। यहां से पूर्व विधायक बिजेंद्र कुमार यादव को जदयू ने टिकट दिया । वह पहले राजद में थे। राजद ने यहां से मौजूदा विधायक अरुण कुमार यादव की पत्नी किरण देवी को टिकट दिया। अरुण कुमार यादव और बिजेंद्र कुमार यादव भाई हैं। लोजपा ने यहां से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया। वह पहले भाजपा में थीं। इनके अलावा जाप के बबन सिंह समेत 11 प्रत्याशी चुनाव लड़े। 

 Tarari Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार तरारी विधानसभा सीट से सीपीआइ एम के सुदामा प्रसाद को जीत मिली है। उन्हें 73,945 वोट मिले।  निर्दलीय चुनाव लड़े सुनील कुमार पांडेय को 62,930 वोट मिले।

तरारी विधानसभा सीट से 2015 में सीपीआइ एम के सुदामा प्रसाद विधायक चुने गए। कम्‍युनिस्‍ट पार्टियों का यहां अच्‍छा दबदबा देखने को मिलता है। कौशल कुमार विद्यार्थी को भाजपा, सुदामा प्रसाद को भाकपा माले, संतोष सिंह को रालोसपा ने टिकट दिया। सुनील कुमार पांडेय निर्दलीय के तौर प चुनाव लड़े।

 Jagdishpur Chunav 2020 Results Updates

- चुनाव आयोग के अनुसार जगदीशपुर विधानसभा सीट से राजद के राम विष्‍णु सिंह को जीत मिली है। उन्हें 66 हजार 632 वोट मिला। लोजपा के भगवान सिंह कुशवाहा को 44,525 वोट मिला।  

- 2015 में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के राम विष्‍णु सिंह ने रालोसपा के राकेश रौशन को हराया था।  वहीं 2010 में राजद के दिनेश कुमार सिंह ने जदयू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को हराया था। इस बार राम विशुन सिंह को राजद ने, सुषुमलता को जदयू ने, भगवान सिंह कुशवाहा को लोजपा, डॉ. श्‍याम नंदन ने बसपा को टिकट दिया।

यहां पढ़ें: बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.