जन एकता रैली की सफलता को ले माले की बैठक
भोजपुर। आपसी सौहार्द्र, लोकतंत्र व जन अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी 26 अक्टूबर को पार्टी क
भोजपुर। आपसी सौहार्द्र, लोकतंत्र व जन अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी 26 अक्टूबर को पार्टी के दिवंगत संस्थापक नेता राम नरेश राम की छठवीं वरसीं पर पीरो मैदान में आयोजित जन एकता रैली की सफलता को ले भाकपा माले की सदर प्रखंड कमेटी ने महुली गांव में एक सभा की। सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कमेटी सदस्य क्यामुदीन अंसारी ने कहा कि सरकारे महंगाई, भुखमरी, भ्रष्ट्राचार और बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के सवाल को नजरअंदाज करने के लिए साजिश रच रही है। लोग एक-एक समस्याओं से जूझ रहे हैं। बाढ़ राहत वितरण लटका रखा गया है, कई माह से राशन रूका है, वृद्धावस्था पेंशन एक वर्ष से नहीं बंटा है आदि जैसी कई समस्याएं हैं को लेकर लोग परेशान हैं लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पूरी ताकत के साथ रैली में जुटें ताकि आपसी सौहार्द्र व भाईचारा को कायम रखा जा सकें और समस्याओं के निराकरण को सरकार पर मुकम्मल दवाब बनाया जा सकें। अन्य वक्ताओं में कामता प्रसाद ¨बद, विजय ¨बद, जर्नादन गौंड, कपिल मुनी पंडित, सुरेन्द्र पासवान, भिखारी पासवान, गणेश राम, अक्षय लाल साह आदि थे।