संभावित बाढ़ को ले अधिकारियों को निर्देश
संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर एसडीएम जगदीशपुर अरुण कुमार ने शाहपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM (IST)
आरा। संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर एसडीएम जगदीशपुर अरुण कुमार ने शाहपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बीडीओ सुनील कुमार एवं सीओ रवि शंकर सिन्हा से नाव और बक्सर-कोईलवर सुरक्षा तटबंध के आसपास के कार्यों एवं आबादी निष्क्रमण सहित कई तरह की जानकारियां ली गई। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बांध के आसपास के क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखें तथा समय रहते बांध के समीप आश्रय स्थल का निर्माण करवाने के लिए कार्य शुरू करें। ताकि बाढ़ के समय ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े। वही बांध के आसपास आश्रय स्थल के समीप शौचालय तथा पंजीकृत नाव की संख्या के बारे में भी जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें