Move to Jagran APP

मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर युवक को मारी चार गोली

भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत चारघाट गांव में शुक्रवार की सुबह धान रोपनी से इंकार करने एवं मजदूरी के बकाया पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद तत्वों ने एक युवक को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2022 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2022 11:11 PM (IST)
मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर युवक को मारी चार गोली
मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर युवक को मारी चार गोली

जागरण टीम, आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत चारघाट गांव में शुक्रवार की सुबह धान रोपनी से इंकार करने एवं मजदूरी के बकाया पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद तत्वों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक 25 वर्षीय अभय कुमार बिहिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी वंशीधर राम के पुत्र है।

prime article banner

युवक के शरीर में चार जगहों पर गोलियों लगी थी। जिसमें तीन आर-पार हो गई थी। जबबकि, एक गोली को आपरेशन कर निकाला दिया गया है। इसे लेकर घायल ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चारघाट निवासी राज कुमार सिंह के अलावा पुत्र मनमोहन सिंह, चन्द्रमोहन सिंह व हरिमोहन सिंह को आरोपित किया गया है। घटना सुबह करीब दस बजे के आसपास की है। पुलिस गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

---

धान रोपनी से इंकार करने पर बढ़ा विवाद

इधर, जख्मी युवक अभय कुमार के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि राजकुमार सिंह उसके घर पर आए और धान रोपनी के लिए बोले तो उन्होंने जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी आपने मजदूरी कराई थी। जिसका पैसा आपने नहीं दिया था। इस बात को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद राज कुमार सिंह ने पहले चाकू निकाल डराने का प्रयास किया। जिसके बाद अनिल कुमार ने अपने चचेरे भाई अभय कुमार से थाने जाकर इसकी शिकायत करने की बात कही। जब अभय थाने में शिकायत करने जा रहे थे कि उसी दौरान बीच चारघाट के पास रास्ते में उसे रोककर शरीर में ताबड़ तोड़ चार गोली उतार दी गई। सूचना मिलते ही सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी घटनास्थल पर पहुंच गए और आवश्यक छानबीन की। दूसरी ओर चचेरे भाई अनिल कुमार ने राजकुमार सिंह के पुत्र मनमोहन सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

---

सीआर मशीन ने बचाई जख्मी की जान

चार गोली लगने के बाद भी युवक की जान बच गई, इसमें सदर अस्पताल में हाल ही इंस्टाल हुए सीआर मशीन का बड़ा योगदान रहा। आपरेशन कक्ष में लगी यह हाइटेक मशीन आपरेशन के दौरान शरीर में गोली की स्थिति बताती है, जिससे चिकित्सक को आसानी होती है। आन ड्यूटी चिकित्सक डा. सूर्यकांत निराला ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोली लगी थी। एक गोली उसके बाएं हाथ ,दूसरी गोली बाएं हाथ कलाई पर, तीसरी गोली दाएं साइड शोल्डर एवं चौथी गोली दाएं साइड सीने में लगी थी। जिसमें तीन गोली आर-पार हो गई थी। जबकि दाएं साइड साइन में लगी गोली को आपरेशन कर निकाल दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.