Move to Jagran APP

पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत हसनबाजार ओपी के नोनार गांव में रविवार की देर रात दालान में सोए एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:36 PM (IST)
पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या
पूर्व पैक्स अध्यक्ष की हत्या

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत हसनबाजार ओपी के नोनार गांव में रविवार की देर रात दालान में सोए एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। बाद में कमरे से शव बरामद किया गया। मृतक 62 वर्षीय राजेन्द्र उपाध्य पीरो के नोनार गांव के निवासी थे।सिर के भाग में गहरे जख्म का निशान पाया गया है। अभी घटना का कारण पता नहीं चल सका हैं। इसे लेकर मृतक के बेटे अभिषेक ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस पूछताछ कर हर ऐंगल से तफ्तीश कर रही हैं। वारदात के पीछे भूमि विवाद व आपसी रंजिश की भी संभावना जताई जा रही हैं। वारदात के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार (गड़ास) भी बरामद कर लिया गया है। सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल ,आरा में कराया गया। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

loksabha election banner

---------

सोए अवस्था में दिया वारदात को अंजाम

बताया जाता हैं कि नोनार गांव निवासी राजेन्द्र उपाध्याय की पौत्री की शादी आरा शहर के पकड़ी रोड में हुई हैं। बच्चे का जन्म हुआ था। परिवार के अधिकांश सदस्य और महिलाएं आरा में आयोजित छठी समारोह में आई थी। राजेन्द्र घर पर अपने एक पोते गोल्डेन कुमार के साथ थे। इस दौरान रात में खाना खाकर दलान में सोए हुए थे। इस बीच धारदार हथियार से मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस दौरान आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी।

----

घर लौटे छोटे पुत्र ने देखा दलान में पड़े पिता का शव

बताया जाता हैं कि राजेन्द्र उपाध्याय का छोटा पुत्र अभिषेक उपाध्याय रविवार को दर्शन व पूजा-पाठ को लेकर विध्याचल गया हुआ था। देर रात जब वह घर लौटा तो उसने दलान मे खून से लथपथ अपने पिता का शव देखा। बाद में हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने पर हसनबाजार ओपी की पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिसके बाद शव को बरामद किया जा सका।आसपास तलाशी लेने पर हत्या में प्रयुक्त गड़ास भी बरामद होने की सूचना हैं।

-----

छठी समारोह में गए स्वजनों को फोन पर मिली वारदात की सूचना

इधर, मृतक के दामाद चंद्रेश कुमार ने बताया कि आरा में उनकी पौत्री को बच्चा हुआ था।उसी बच्चे का बरहिया था।जिसको लेकर उनके सभी परिवार वाले आरा आए हुए थे। वे गांव में अपने एक पोता के साथ थे।रविवार की रात जब वह खाना खाकर घर के दलान में सोए थे।उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर गड़ासी से मारकर हत्या कर दी।जब उनका बेटा जब विध्याचल से दर्शन कर घर लौटा तो उसने देखा कि घर का लाइट कटा हुआ हैं।बिजली का तार कटा हुआ है। दरवाजे खुले हैं।जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसके पिता मृत अवस्था पड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी लीला देवी,तीन पुत्र अमीत उपाध्याय उर्फ राजुल उपाध्याय,अश्वनी उपाध्याय,अभिषेक उपाध्याय एवं एक पुत्री नीतू देवी है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.