Move to Jagran APP

पहली बार नप पीरो और नपं गड़हनी में 47,899 वोटर देंगे वोट

जिले में पहली बार नगर परिषद बने पीरो और नगर पंचायत बने गड़हनी में कुल वोटरों की संख्या 47899 हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 04:43 PM (IST)
पहली बार नप पीरो और नपं गड़हनी में 47,899 वोटर देंगे वोट
पहली बार नप पीरो और नपं गड़हनी में 47,899 वोटर देंगे वोट

पहली बार नप पीरो और नपं गड़हनी में 47,899 वोटर देंगे वोट

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, आरा: जिले में पहली बार नगर परिषद बने पीरो और नगर पंचायत बने गड़हनी में कुल वोटरों की संख्या 47,899 हैं। चुनाव आयोग द्वारा 30 जुलाई को प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 24976, महिला वोटरों की 22922 और थर्ड जेंडर की कुल संख्या एक है। पीरो नगर परिषद क्षेत्र के कुल 26 वार्ड में वोटरों की संख्या 36,289 है। इसमें पुरुष 18879, महिला वोटर 17409 और थर्ड जेंडर की संख्या एक है। वहीं गड़हनी नगर पंचायत के 12 वार्ड में कुल वोटरों की संख्या 11610 है। इसमें पुरुष वोटर की संख्या 6097 और महिला वोटरों की संख्या 5513 है। गड़हनी में एक भी थर्ड जेंडर वोटर नहीं है। हालांकि दावा आपत्ति के बाद किसी वार्ड में वोटरों की संख्या कुछ बढ़ी और घटी भी है। इसके बाद भी कुल संख्या 47,899 की सूची में दिखा रहा है।

-

जानिए: पीरो के किस वार्ड में कितने वोटर हैं

पीरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में 1186 वोटर, वार्ड 2 में 1638, वार्ड 3 में 551, 4 में 1588, 5 में 1643, 6 में 1759, 7 में 2079, 8 में 1948, 9 में 1573, 10 में 1754, 11 में 1077, 12 में 1463, 13 में 1442, 14 में 1425, 15 में 631, 16 में 1916, 17 में 13 13, 18 में 517, 19 में 1393, 20 में 1080, 21 में 850, 22 में 1230, 23 में 1142, वार्ड 24 में 1287, वार्ड 25 में 1854 वोटर और वार्ड संख्या 26 में 1915 वोटरों की संख्या है।

-

गड़हनी में 474 वोटर पर बना है एक वार्ड

नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड संख्या एक में 922 वोटर, वार्ड दो में 1050, वार्ड 3 में 1215, वार्ड 4 में 1523, वार्ड 5 में 1132, वार्ड 6 में 947, वार्ड 7 में 905, वार्ड 8 में 978, वार्ड 9 में 647, वार्ड 10 में 872, वार्ड 11 में 474 और वार्ड 12 में 945 वोटर हैं।

-

362 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे पांच नगर निकाय के मतदाता

चुनाव आयोग ने आरा नगर निगम, कोईलवर, जगदीशपुर, बिहिया और शाहपुर नगर पंचायत में मतदान केंद्रों की संख्या तय कर दी है। आरा नगर निगम में 260 बूथ, कोइलवर में 19, जगदीशपुर में 34, बिहिया में 29 और शाहपुर में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन्हीं केंद्रों पर वोटिंग करेंगे यहां के लगभग तीन लाख मतदाता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.