गड़हनी में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा
गड़हनी पुरानी थाना के निकट बिस्कोमान के गोदाम पर खाद के लिए लंबी लाइन में लगे किसानों ने जमकर बवाल काटा।
आरा। गड़हनी पुरानी थाना के निकट बिस्कोमान के गोदाम पर खाद के लिए लंबी लाइन में लगे किसानों ने जमकर बवाल काटा। किसानों ने खाद वितरण में धांधली के आरोप लगाते हुए हो-हंगामा किया। जिसे लेकर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। इस अफरातफरी में दूरदराज से आए कई किसानों को बिना खाद लिए ही खाली हाथ लौटना पड़ा। देवढ़ी गांव निवासी किसान सुभाष ¨सह व बैजनाथ ¨सह ने बताया कि गड़हनी के खाद गोदाम में अराजक स्थिति है, यहां किसान सुबह से ही लाइन में खड़े रहते हैं और दबंग टाइप के लोग धक्का देकर कमजोर किसानों को भगा देते हैं। यहां कर्मचारी तथा गोदाम मैनेजर की लापरवाही से किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि अपने चहेतों को यहां के कर्मचारियों की मिलीभगत से पांच बोरी से भी अधिक खाद दे दिया जाता है। लेकिन अन्य किसानों को दो बोरी ही खाद से संतोष करना पड़ता है। काउप निवासी श्रीराम ¨सह व नीरज ¨सह ने धांधली का आरोप लगाते हुए बताया की गड़हनी बिस्कोमान में यूरिया 265 रुपये बोरी तथा पालदारी के नाम पर 5 रुपये कुल मिलाकर 270 रुपये लिये जा रहे हैं। इचरी निवासी मोहन कुमार ने कहा कि यहां बिचौलिया हावी है तथा गोदाम के खाद बाजार में 370 रुपये बोरी बेची जा रही है।