टीकाकरण के लिए किया प्रोत्साहित
आरा एक साल पहले विगत 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान की शुरुआत हुई थी।
आरा : एक साल पहले विगत 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए महाअभियान की शुरुआत हुई थी। इस अवसर पर एसीएमओ डा. केएन सिन्हा ने जिले के कई पीएचसी का भ्रमण कर टीकाकरण अभियान में लगे कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी। डा. सिन्हा ने आरा, उदवंतनगर, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो, हसन बाजार सहित कई स्वास्थ्य केंद्रो का भ्रमण किया और वैक्सीनेशन से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंन टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सबकी हौसला अफजाई की।
किशोर-किशोरियो समेत 4962 का हुआ टीकाकरण : जिले में रविवार को 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों समेत कुल 4962 लोगों को टीकाकरण किया गया। 15 से 18 वर्ष के 838 किशोर-किशोरियों को को-वैक्सीनी की पहली डोज दी गई। वहीं 124 हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं बुजुर्गों को प्रिकाशन डोज, 18 से 60 वर्ष के 1869 लोगों को टीका की पहली डोज तथा 2968 को दूसरी डोज दी गई।
सीओ ने नेतृत्व में चला मास्क चेकिग : उदवंतनगर अंचलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को मास्क चेकिग चलाया गया। वाहनों, दुकानों तथा सड़क पर आने जाने वालों का मास्क चेक गया।इस दौरान वगैर मास्क पहने लोगों का लगान काटा गया। सड़क पर आने जाने वाले 5, दुकानों पर 3 तथा वाहन चेकिग के दौरान 6 लोगों का चालान काटा गया। चालान से 700 रू जुर्माना वसूला गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मास्क चेकिग के लिए चार धावा दल बनाया गया है।