क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बने अमरेन्द्र
भोजपुर। स्थानीय संघ कार्यालय में क्रीड़ा भारती, भोजपुर की कार्य समिति का गठन किया गया। इसमे
भोजपुर। स्थानीय संघ कार्यालय में क्रीड़ा भारती, भोजपुर की कार्य समिति का गठन किया गया। इसमें पूर्व पार्षद अमरेन्द्र कुमार को संगठन का जिला अध्यक्ष, राजेश ठाकुर व कुमार मंगलम को उपाध्यक्ष और अतुल रंजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में अर्जुन व आदित्य शामिल हैं। इस अवसर पर दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष राजेश्वर राज ने कहा कि उपरोक्त लोगों के संगठन में आने से संगठन मजबूत होगा। साथ ही जिले के गांव-गांव तक तक संगठन के विचारों को अवगत कराने में काफी योगदान मिलेगा। हमारा संगठन गैर राजनैतिक संगठन है। इसका उद्देश्य खेल व खिलाड़ी को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने बताया कि आगामी 28-30 दिसम्बर तक धनबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय त्रैवार्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन त्वरित गति से कराया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन राव भागवत शामिल होंगे। क्रीडा भारती के मंडल और पंचायत स्तर तक की कार्य समिति के गठन के लिए जिला कार्य समिति को दायित्व दिया गया है। जिला अध्यक्ष बनने पर अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुझे जो दायित्व संगठन के द्वारा दिया गया है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाह्न करूंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि उपरोक्त आयोजन में भोजपुर जिला की अच्छी भागीदारी रहे।