Move to Jagran APP

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे दियारावासी, बनेंगे 28 आश्रय केंद्र

प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2022 03:59 AM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2022 03:59 AM (IST)
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे दियारावासी, बनेंगे 28 आश्रय केंद्र
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे दियारावासी, बनेंगे 28 आश्रय केंद्र

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सहमे दियारावासी, बनेंगे 28 आश्रय केंद्र

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बड़हरा : प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय बड़हरा बाढ़ के पूर्व तैयारियां शुरू हुई है, लेकिन रफ्तार धीमी है। अबतक नौका चालकों से इकरारनामा तक नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी के लंबी छुट्टी पर चले जाने से बाढ़ की तैयारियों में बाधा आ रही है। हालांकि, बड़हरा में कुल 28 आश्रय स्थल तथा सामुदायिक किचेन का स्थल चयन कर लिया गया है।

प्रखंड के 22 पंचायतों में से 19 पंचायत बाढ़ से प्रभावित होते रहे हैं। इस दौरान जान माल का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान प्रखंड के नाव की मरम्मती, मेडिकल टीम का गठन, ऊंचे स्थानों का चयन, पशु चिकित्सा, भोजनालय, पशु चारा, पॉलिथीन, चूड़ा, गुड़, दिया, सलाई, मोमबत्ती, तटबंध की मरम्मती कार्य, कटाव निरीक्षक की व्यवस्था, बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करना, जरूरी दवाइयां तथा ओआरएस का घोल समेत अन्य बाढ़ राहत की तैयारियां तथा राहत और बचाव दल की नियुक्ति, पेयजल व अस्थाई शौचालय की तैयारी की जाती है। इस दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इमरजेंसी नंबर तथा इसके साथ इमरजेंसी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का चयन इत्यादि भी की जाती है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाके से कोई सूचना मिलती है। इसकी सूचना प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन को सूचित करना होता है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को मदद की जाती है। अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष नाव से अभी तक एकरानामा नहीं हो पाया है। एकारनामा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। इस दौरान सभी लोगों को ऑनलाइन भुगतान होना है।

पिछले वर्ष नाव का रेट तथा नाव का चयन

कुल नाव का चयन -- 125

बड़ी नाव का किराया -- 460

छोटी नाव का किराया --- 260

बड़हरा में चयनित आश्रय स्थल तथा सामुदायिक किचेन

उच्च विद्यालय खवासपुर, मध्य विद्यालय खवासपुर, मध्य विद्यालय कचहरी टोला, मध्य विद्यालय खखन टोला, मध्य विद्यालय हजारी के टोला, मध्य विद्यालय पिपरपाती, उच्च विद्यालय बलुआ, मध्य विद्यालय बलुआ, मध्य विद्यालय नरगदा, मध्य विद्यालय नुरपुर, यज्ञशाला सिन्हा, मध्य विद्यालय सिन्हा, उच्च विद्यालय गजियापुर, मध्य विद्यालय गजियापुर, बुनियादी विद्यालय फारहादा, प्राथमिक विद्यालय बालू चौक, उच्च विद्यालय सरैयां, मध्य विद्यालय सरैयां, बुनियादी विद्यालय बभनगांवा, उच्च विद्यालय गुंडी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुंडी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय बड़हरा, पंचायत सरकार भवन सेमरिया पड़रिया, उच्च विद्यालय मटुकपुर, मध्य विद्यालय फुहां, उच्च विद्यालय बबुरा, प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर तथा मध्य विद्यालय फारना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.