Move to Jagran APP

आजीवन मजदूरों व किसानों के विकास के लिए समर्पित रहें बिदेश्वरी दुबे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कई मंत्री पद को सुशोभित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और श्रमिकों के मसीहा भोजपुर जनपद के मिट्टी के लाल पं. बिदेश्वरी दुबे की 28 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के प्रमुख कांग्रेस जनों ने स्थानीय कलक्ट्री तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 11:56 PM (IST)
आजीवन मजदूरों व किसानों के विकास 
के लिए समर्पित रहें बिदेश्वरी दुबे
आजीवन मजदूरों व किसानों के विकास के लिए समर्पित रहें बिदेश्वरी दुबे

आरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कई मंत्री पद को सुशोभित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और श्रमिकों के मसीहा, भोजपुर जनपद के मिट्टी के लाल पं. बिदेश्वरी दुबे की 28 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के प्रमुख कांग्रेस जनों ने स्थानीय कलक्ट्री तालाब स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पन्नग कुमार त्रिपाठी ने की। अध्यक्षीय वक्तव्य में पन्नग कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बिदेश्वरी दुबे जी का पूरा जीवन मजदूर, किसान, छात्र, नौजवानों के विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके मुख्यमंत्री कार्य काल में बिहार का विकास सर्वोपरि रहा। वे सच्चे, ईमानदार, बहुमुखी व कर्तव्य निष्ठता को आज हम सभी कोटिश सादर नमन करते हैं। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद राय, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता घनश्याम उपाध्याय, प्रो.राजेंद्र ओझा महासचिव भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि बिदेश्वरी दुबे पूरे जनपद के ही नहीं पूरे बिहार के मिट्टी के गौरव थे। दूबे जी ने जीवन प्रयत्न गरीबों, मजदूरों, नौजवानों एवं किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया। आज हम सभी स्व. दुबे के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में रामबचन तिवारी, मुक्तेश्वर उपाध्याय, नन्द जी राम, मदन मोहन तिवारी, विकास कुमार, विकास उपाध्याय, अशोक तिवारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

--------------

मुख्यमंत्री के रूप में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये पं. बिदेश्वरी दुबे संस., पीरो : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पं. बिदेश्वरी दूबे की पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में राजीव कांग्रेस के नेता उपेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लक्ष्मण आजाद, विरेन्द्र मधेशिया, अनिल मेहता, जगनारायण राम, दीपू मिश्र, आशा देवी, शेर मोहम्मद खान समेत दर्जनों लोगों ने पंडित विदेश्वरी दूबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. दूबे ने सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये, जो आज भी राजनीतिज्ञों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने बिहार में सहकारिता बैंक की स्थापना करने के साथ ही पूरे सूबे में बिस्कोमान गोदाम बनवाये। उनके कार्यकाल में ही भूमि विकास बैंक की स्थापना हुई। स्व. दूबे ने सूबे में किसानों के उत्थान और आर्थिक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी अनुकरणीय हैं। इधर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सलाम कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद कृष्णा प्रसाद, भोला गुप्ता, नौशाद अली, सुनील यादव, संजय पासवान, ददन चौधरी, गजेंद्र सिंह समेत दर्जनों लोगों ने विदेश्वरी दूबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.