अनियंत्रित स्कार्पियो ने मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अन्तर्गज आरा- सासाराम मुख्य मार्ग पर ध्यानी टोला के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक मां-बेटा को रौंद दिया।
आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अन्तर्गज आरा- सासाराम मुख्य मार्ग पर ध्यानी टोला के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक मां-बेटा को रौंद दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि, बेटा इलाजरत है। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। हादसा शाम करीब चार बजे के आसपास हुआ। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतका 60 वर्षीय लक्ष्मीना देवी चरपोखरी थाना के महावीरगंज टोला गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी बतायी जाती है। बताया जाता है कि आयर थाना के महावीगंज टोला निवासी लक्ष्मीना देवी रविवार की शाम अपने बेटा निलेश के साथ गड़हनी बाजार पर समान खरीदने जा रही थी कि आरा से आ रही स्कॉर्पियों ने उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद स्कार्पियो सवार द्वारा दोनों को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाया गया। जहां, गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर चरपोखरी थाना प्रभारी ओमप्रकाश व सीओ उदयकांत चौधरी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया है। हादसे को लेकर भीड़ लगी रही। महिला की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा है।