परिवार संग दर्शन के लिए ¨वध्याचल गए छात्र की डूबने से मौत
आरा/ सरैयां। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नया सबलपुर गांव निवासी अशोक सोनी के पि
आरा/ सरैयां। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नया सबलपुर गांव निवासी अशोक सोनी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पुरे परिवार व रिस्तेदारों के साथ माँ विन्धवासिनी की पुजा करने के लिए मीर्जापुर विन्धांचल मंदिर में घर से गये थे। मंदिर मे पुजा करने के लिए जब सोमवार को सुबह गंगा में स्नान करने तट पर गए थे कि उसी दौरान डूबने से बेटे की मौत हो गई। हादसे में मरा छात्र राजा अपने दोस्तों बिटटू कुमार, पिता- सुबोध कुमार,, विश्वकर्मा कुमार, पिता- हंसनारायन यादव, रवि कुमार, पिता- केवलचन्द्र प्रसाद , संजय कुमार व पिता- रघुपति सोनी नाव से गंगा नदी में स्नान करने गया था। जब स्नान करने के दौरान पांचो बच्चे नाव पर अपना संतुलन खो दिये और गंगा मे डूबने लगे। बच्चों को डूबते देख तट पर बैठे लोग ने जोर-जोर से चिलाने लगे तभी नदी में नाव से मछली मार रहे नाविक ने शोर सुनकर छात्रों को बचाने पहुंच गए। मछली मार रहे नाविको ने पांच छात्रों मे से तीन छात्र विश्वकर्मा कुमार, रवि कुमार व संजय कुमार को बचा लिया। दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरो की मदद से गंगा नदी से दो छात्रों के शव को पुलिस नेबाहर निकाला। जिसमे बिहटा, पटना के सुबोध कुमार के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार व बड़हरा के नया सबलपुर निवासी अशोक सोनी का 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार का शव को मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनो को सौप दिया। परिजन शव को लेकर विन्धांचल गंगा नदी में अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक के परिजन समाचार लिखे जाने तक अपने घर वापस नहीं लौटे है। मृतक चार बहन व दो भाई है सबसे बड़ा भाई मुन्ना कुमार उसके बाद बहन राधा देवी, पुजा देवी, रानी देबी व दुजा कुमारी है। तीन बहनों की शादी हो गई है। मृृतक भाई बहनो मे सबसे छोटा था। मृतक राजा कुमार इसी साल मैट्रिक के परीक्षा पास करने के बाद इंटर कांलेज बबुरा मे नमांकन कराया था। मृतक के परिजन हर वर्ष माता विन्धांचल के पुजा करने के लिए जाते है।