Move to Jagran APP

भोजपुर में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 10:38 PM (IST)
भोजपुर में  मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
भोजपुर में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

आरा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। कुंडी से लटकते हालत में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका 26 वर्षीय पत्नी पूनम देवी धोबड़ी गांव निवासी कृष्णा मिश्रा की पत्नी थी। शव का पोस्टमार्टम संध्या समय सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है। स्वजनों ने प्रताड़ित कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ससुर से पूछताछ चल रही है।

loksabha election banner

---

पांच साल पहले हुई थी शादी

बताया जाता हैं कि झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना के बालेदेवरी निवासी सूरज लाल दुबे की पुत्री पूनम की शादी साल 2016 में धोबड़ी निवासी कृष्णा मिश्र से हुई थी। मृतका के मामा योगेन्द्र तिवारी का आरोप हैं कि हत्या करने के बाद शव का जलाने की तैयारी कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो शव छोड़कर भाग गए। ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। बाद में पुलिस ने शव बरामद किया।

----

देवर ने कहा, पति-पत्नी के बीच फोन पर हुआ था झगड़ा

इधर मृतका के देवर बालाजी ने बताया कि उसका बड़ा भाई कृष्णा मिश्र एक ट्रक चालक है। ट्रक पर सामान लेकर नेपाल गया हुआ है। गुरूवार की शाम दोनो पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद वह गुरूवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में अपने बच्चों के साथ सोने चली गई थी। शुक्रवार की सुबह जब उसका भतीजा रितिक रोने लगा तो उसने दरवाजा खटखटाया ।लेकिन जब कुछ देर दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने मां-बाप को बुलाया।जिसके बाद दरवाजा खोला गया। देखा कि उसका शव को कुंडी से लटका हुआ है।मृतका को एक पुत्र रितिक एवं एक पुत्री श्रुति कुमारी है। मौत के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.