गोदाम का ताला तोड़ कर चावल का बोरा चुराया, गार्ड से मारपीट
आरा। नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित राज्य भंडार निगम के गोदाम का ताला तोड़ कर सरकारी अनाज चुरा लिया गया। इस दौरान विरोध करने पर गार्ड से मारपीट भी की गई। इसे लेकर संबंधित थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें जगदेव नगर इलाके के अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरा। नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति स्थित राज्य भंडार निगम के गोदाम का ताला तोड़ कर सरकारी अनाज चुरा लिया गया। इस दौरान विरोध करने पर गार्ड से मारपीट भी की गई। इसे लेकर संबंधित थाना में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें जगदेव नगर इलाके के अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य भंडार निगम का बाजा समिति के पास दस हजार टन एवं पांच हजार टन का दो गोदाम है। इस दौरान गोदाम की खिड़की तोड़ कर 19 बोरा अनाज चुरा लिया गया। बाद में सूचना मिलने पर भारतीय खाद्य निगम के पदाधिकारी वहां पहुंचे तो पाया कि गोदाम से चुराया गया अनाज गोदाम के ठीक सामने स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में रखा गया है। प्राथमिकी में आरोप हैं कि गार्ड को डरा-धमका कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पहले गार्ड ने चोरी करने का विरोध किया था तो राड चलाकर मारने का भी प्रयास किया गया था। सभी जगदेवनगर के बताए जाते हैं।