Move to Jagran APP

बिहार के चूहे हुए फिर से बदनाम, इस बार लगे हैं ये गंभीर आरोप, जानिए क्या

बिहार के चूहे एक बार फिर से बदनाम हो गए हैं। पहले इनपर शराब पीने का आरोप लगा फिर बांध काटने का और अब गंभीर आरोप लगा है कि इन्होंने आयुष्मान योजना के कंप्यूटर को कुतर डाला है। जानिए

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 07:54 AM (IST)
बिहार के चूहे हुए फिर से बदनाम, इस बार लगे हैं ये गंभीर आरोप, जानिए क्या
बिहार के चूहे हुए फिर से बदनाम, इस बार लगे हैं ये गंभीर आरोप, जानिए क्या

 भोजपुर, जेएनएन। शराब पीने और बांध काटने के बाद सूबे में एकबार फिर चूहे बदनाम हो गए हैं। इस बार उन पर भारत सरकार की  आयुष्मान योजना के कंप्यूटर कुतरने का आरोप लगा है।

loksabha election banner

अफसरों ने भी चूहों को दोषी मानते हुए काउंटर बंद कर काम रोक दिया है। लगातार तीसरे दिन सदर अस्पताल आरा स्थित आयुष्मान भारत योजना का कार्यालय बंद देख दूर-दूर से कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। इससे वहां अफरातफरी मची रही। 

आठ बजे से कतार में खड़े थे लोग 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे। वे सुबह आठ बजे से ही काउंटर के बाहर कतार लगाए थे। 11 बजे तक जब काउंटर नहीं खुला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख पहुंचे कर्मचारी ने चूहों के कंप्यूटर बर्बाद करने की सूचना देते हुए वापस जाने को कहा। इसके बाद आक्रोशित लोग तीन दिन से ऐसे ही वापस करने का आरोप लगाते हुए फिर हंगामा करने लगे। 

लोगों का यह भी आरोप है कि काउंटर रोज 11 बजे खुलता है और दो बजे बंद हो जाता है। जबकि, खुलने का समय सुबह 10 बजे है। कई बार शिकायत पर भी वरीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

डीपीएम मोदी ने बताया कि चूहे ने कंप्यूटर के तार काट दिए हैं। बनवाने के लिए मैनेजर से बातचीत हुई है। इसी के चलते काउंटर पर काम बाधित है। सदर अस्पताल के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि चूहों ने कंप्यूटर से जुड़े ङ्क्षप्रटर व स्कैनर को क्षतिग्रस्त कर दिया। मरम्मत के लिए भेजा है। अभी समय लगेगा।  

क्या है आयुष्मान भारत योजना 

भारत सरकार ने एक अप्रैल, 2018 को लागू किया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.