Move to Jagran APP

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला, डंडे से सिर फोड़ा

भोजपुर। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 08:56 PM (IST)
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला, डंडे से सिर फोड़ा
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला, डंडे से सिर फोड़ा

भोजपुर। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र ¨सह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। लाठी-डंडे से हमले में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का सिर फट गया। बाद में हमले में घायल कांग्रेस नेता को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। हमलावर आठ-दस की संख्या में थे। हमले में घायल सत्येन्द्र ¨सह (45वर्ष) बराप गांव निवासी स्व.जंग बहादुर ¨सह के पुत्र है। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी ¨सह ने सदर अस्पताल,आरा पहुंचकर हमले में घायल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हमले की इस घटना को आपसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र ¨सह शुक्रवार को गांव से गड़हनी बाजार जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए आठ-दस आरोपियों ने श्री ¨सह पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल कर हो गए। श्री ¨सह ने पूर्व से विवाद की बात से इंकार किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.