Move to Jagran APP

लाठी-डंडे की पिटाई से घायल एक और अधेड़ की मौत

आरा/ बिहिया। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में झड़प के दौरान लाठी-डंडे से हमले में घायल एक और अधेड़ की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। हमले में घायल अधेड़ ने सदर अस्पताल आरा में दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:48 PM (IST)
लाठी-डंडे की पिटाई से घायल एक और अधेड़ की मौत
लाठी-डंडे की पिटाई से घायल एक और अधेड़ की मौत

आरा/ बिहिया। भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में झड़प के दौरान लाठी-डंडे से हमले में घायल एक और अधेड़ की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। हमले में घायल अधेड़ ने सदर अस्पताल, आरा में दम तोड़ दिया। मृतक 52 वर्षीय रंगीला राम यादवपुर गांव निवासी रामानंद राम का पुत्र था। इसे लेकर मृतक की पत्नी धाना देवी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब हो कि यादवपुर कांड में मृतकों की संख्या अब दो हो गई हैं। इससे पूर्व हमले में रहरी राम की जान चली गई थी। जिसमें दस के विरूद्ध केस हुआ था।

loksabha election banner

---

पुलिस की मुखबिरी को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि तीयर थाना के यादवपुर अनुसूचित जाति टोला में 11 अगस्त की शाम अवैध शराब को लेकर पुलिस ने दो- तीन घरों में छापेमारी की थी। बद्री राम व दारोगा राम के घर से करीब दस लीटर शराब बरामद हुआ था। टोले के घरों में छापेमारी के बाद पुलिस वापस लौट गई थी। इस दौरान शराब को लेकर हुई छापेमारी में पुलिस की मुखबिरी करने को लेकर रात्रि में वाद-विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के रहरी राम, रंगीला राम,लालजी राम ,रूपचन्द्र राम,जगदीश राम व लंगड़ राम घायल हो गए थे। इस दौरान बुधवार की सुबह घायल रहरी राम ने दम तोड़ दिया था। जबकि, घायल रंगीला राम की हालत नाजुक थी। सदर अस्पताल,आरा में चल रहा था। इस बीच उसने भी दम तोड़ दिया।

----

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बताया जाता है कि यादवपुर गांव निवासी रंगीला राम की मौत के बाद पत्नी धना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग ढांढा बंधाने में लगे थे। दो बेटा जटहा ,शत्रुघ्न तथा तीन बेटी फुल कुमारी, मंदुरी तथा राधिका के सिर से पिता का साया उठ गया है। आसपास के लोग ढांढा बंधाने में लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.