फरार शराब धंधेबाज गिरफ्तार
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव से शराब धंधे में शामिल फरार आरोपी चूल्हन सिंह के पुत्र संपत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
आरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव से शराब धंधे में शामिल फरार आरोपी चूल्हन सिंह के पुत्र संपत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि 7 जुलाई को पुलिस ने उसके घर छापेमारी किया था। उस दौरान उसके भुसहुल से 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ था। तब वह फरार हो गया था। पुलिस लगातार फरार शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर गिरफ्तारी में जुटी है। इस कार्रवाई से सरैंया, गुंडी, बलुआं, बभनगांवा व अन्य जगहों पर शराब धंधे में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें