भोजपुर में जल संरक्षण को लेकर पिछले वर्ष 70 करोड़, इस साल 80 करोड़ होंगे खर्च
जल जीवन हरियाली अभियान से भोजपुर में पिछले वर्ष जल संरक्षण की एक सौ सताइस योजनाओं पर 70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
आरा । जल जीवन हरियाली अभियान से भोजपुर में पिछले वर्ष जल संरक्षण की एक सौ सताइस योजनाओं पर 70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस वर्ष स्वीकृत नई 64 योजनाओं पर लगभग 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लघु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाली इन योजनाओं पर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। जल संरक्षण से जुड़ी इन योजनाओं के बूते जहां खेतों की प्यास बुझेगी तो पशु, पक्षी को पानी मिलेगा। साथ ही जल संरक्षण की मुहिम को मंजिल भी मिलेगी। जल संरक्षण के इस अभियान से जिले के लगभग 50 हजार हेक्टेयर खेतों में पानी पहुंचेगा। राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी जल- जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित योजनाओं की जिम्मेवारी लघु जल संसाधन प्रमंडल को सौंपी गई है।
बीते वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, लघु जल संसाधन प्रमंडल आरा के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार मंजूल, कनीय अभियंता अजय कुमार सिन्हा एवं मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
---
किस प्रखंड में कितनी योजनाएं हुई पूर्ण:
प्रखंड संख्या
अगिआंव 13
आरा 4
बड़हरा 1
बिहिया 8
गड़हनी 5
जगदीशपुर 7
पीरो 8
सहार 8
संदेश 6
तरारी 5
उदवंतनगर 8
चरपोखरी 1
कोईलवर 1 नये वर्ष में 64 योजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिस पर लगभग 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पिछले वर्ष 127 योजनाओं का काम पुरा हुआ था। इस साल स्वीकृत योजनाओं का काम निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा।
मनीष कुमार मंजुल
कार्यपालक अभियंता
लघु जल संसाधन प्रमंडल, आरा